आजमगढ़ । देवगांव विद्युत उपखंड के 33/11 केवीए उप केंद्र मेहनाजपुर में 10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर को आज शाम को चालू कर दिया गया। एसडीओ आकाश सिंह ने नए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया जिससे 4 फीडरों की बिजली आपूर्ति में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
33 केवीए उप केंद्र मेहनाजपुर में 5-5 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगें थे। लोड अधिक होने के वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती थी।
![]() |
फाइल फोटो |
आपूर्ति के लिए सब स्टेशन में एक अतिरिक्त 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। मंगलवार की शाम इस ट्रांसफार्मर का विधिवत पूजा कर टेस्टिंग किया गया। पूर्व में मेहनाजपुर सब स्टेशन में मात्र 5-5 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिसमें खराबी आने से मेहनाजपुर बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाया करती थी। एक अतिरिक्त 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लग जाने के कारण बिजली संकट नहीं होगी। एसडीओ आकाश सिंह ने कहा कि अब बाजार वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को भरपूर बिजली मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर शुरू हो गया है। इसकी टेस्टिंग कर ली गई है। दूसरा पावर ट्रांसफार्मर काम करने लगा हैं विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बाजार में तार बदलने एवं पोल बदलने का भी कार्य किया गया है।
इस दौरान अरुण कुमार यादव जेई मेहनाजपुर, संजय कुमार जेई देवगांव,रमेश मौर्या जेई देवगांव, जेपी सिंह मंडल अध्यक्ष तरवा मंडल, विनोद सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, अभिमन्यु सिंह,जयदीप श्रीवास्तव मंडल महामंत्री पल्हना, राघवेंद्र सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल,अमीर खान मंडल अध्यक्ष अल्प संख्या मोर्चा, धनंजय सिंह मंडल उपाध्यक्ष पल्हना, विजय्यंत सिंह डब्बू, जुगनू सिंह, पंकज सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें