संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित की पंखे से लटका मिला शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित की पंखे से लटका मिला शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

आजमगढ़ । जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लाटघाट के नरईपुर रसूलपुर में विवाहिता अर्चना यादव (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अर्चना यादव का शव पंखे से लटका मिला। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं जब मामले की जानकारी मायके वालों को हुई तो मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से शादी हुई है तभी से लेकर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सुसराल के लोगों ने मारकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। इस मामले में पुलिस परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर रही है।

एक वर्ष पहले हुआ था विवाह

इस बारे में मृतका अर्चना के भाई शैलेन्द्र यादव पुत्र रामजनम यादव जो कि जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मेरी बहन अर्चना की शादी 28 मई 2023 को शनि पुत्र सुभाष निवासी नरईपुर (रसूलपुर) थाना जीयनपुर के साथ हुई थी। शादी में दो लाख रुपए नगद, गहने आदि सामान दिया गया था। शनि और उसके परिवार में उसके पिता सुभाष, दादा मुसाफिर, भाई मनी, कृष्णा, आयुष्मान और माता अनुराधा, बहन सुधा सभी लोग साथ रहते थे। अर्चना के पति मोटरसाइकिल एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

बार-बार दहेज के लिए अर्चना को प्रताड़ित किया जा रहा था। अभी पांच दिन पहले शनि द्वारा मारा पीटा गया था। मोबाइल शनि द्वारा छीन लिया गया। दहेज की मांग पूरा न करने पर ससुराल पक्ष द्वारा अर्चना को जान से मार कर फांसी पर लटका दिया गया। सुबह फोन कर बताया गया कि अर्चना फांसी लगा ली है। फांसी दिखाकर और फंदे से खुद ही नीचे बेड पर लिटा दिया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट की निशान थे। साभार डीबी।

अर्चना,फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने