निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से निकली किशोरी का मिला शव,मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से निकली किशोरी का मिला शव,मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव के पोखरे में रविवार की सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव पाया गया। वह शुक्रवार को जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से निकली थी। उसके चाचा ने किशोरी के मंगेतर नीरज के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी मंगेतर को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के बरवा रसूलपुर की रहने वाली अंजलि राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सरायमीर में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। किशोरी के पिता रामकेसर ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बस्ती चौराहे गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। इस मामले में अंजली के चाचा मुन्ना लाल ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के मंगेतर नीरज पर अंजली को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मंगेतर को हिरासत में ले लिया है।
नीरज फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव का रहने वाला है। दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी। दशहरा के बाद तिलक और मई 2026 में दोनों की शादी होनी थी। नीरज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने किशोरी को शुक्रवार की शाम को ही भरौली गांव के पास छोड़ दिया था। सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मंगेतर को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया किशोरी की मौत डूबने से हुई है, जिसकी पुष्टि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने