Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मुस्लिम युवक एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की से सवाल-जवाब कर रहे हैं। वीडियो के अनुसार, घटना महाराष्ट्र की लग रही है।
इसमें देखा जा सकता है कि लड़का बेहद डरा हुआ है और हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, जबकि लड़की को भी काफी परेशान किया जा रहा है।
वीडियो में मुस्लिम युवकों का गुस्सा साफ झलक रहा है। वे लड़की से उसकी दोस्ती पर सवाल उठा रहे हैं और लड़के के मजहब पर आपत्ति जता रहे हैं। इसमें लड़के और लड़की दोनों से लगातार माफी मांगने के बावजूद युवकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। कथित तौर पर, मुस्लिम युवकों की मांग थी कि लड़की अपने हिंदू दोस्त से रिश्ते तोड़े और 'नवाब' का हिजाब पहनने की बात कही जा रही थी।
वीडियो में लड़का हाथ जोड़कर लगातार माफी मांग रहा है, और लड़की भी उनसे विनती करती नजर आ रही है, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही। युवकों का यह व्यवहार मजहबी नफरत की भयानक तस्वीर पेश करता है, जहां दो अलग धर्मों के लोगों की दोस्ती को लेकर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।
घटना के बाद से वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जहां लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक असहिष्णुता का उदाहरण बताया है, जबकि कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
हालांकि अभी तक प्रशासन या स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसी घटनाओं से समाज में फैली धार्मिक कट्टरता और नफरत को उजागर किया जा रहा है। साभार आरडी।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/ManojSh28986262/status/1843050554357915657?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें