Viral News: हम किसी जानवर को प्रेम करते हैं तो वह भी हमें निस्वार्थ भावना से प्रेम करता है। कहते हैं कि इंसान फिर भी दगा कर सकता है लेकिन जानवर जिसे प्रेम करता है, उसके लिए अपनी जान तक दे देता है।
सोशल मीडिया पर इंसान और जानवरों के अनोखे रिश्ते के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब एक ऐसा ही अनोखा और इमोशल कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक इंसान और लंगूर के बीच का अनोखा प्रेम दिखाई दे रहा है। दरअसल, एक शख्स एक लंगूर को रोजाना खाना खिलाता था लेकिन अचानक एक दिन उस शख्स की मृत्यु हो गई। वह लंगूर उस शख्स के अंतिम संस्कार में पहुंचा।
लंगूर को खाना खिलाता था शख्स:
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर, अंतिम संस्कार में पार्थिव शरीर के पास बैठा है और उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, वह उस लंगूर को रोजाना खाना खिलाता था। जब उस शख्स की मौत हुई तो वह लंगूर सदमे में आ गया और अंतिम संस्कार के दौरान उसे उठाने की कोशिश करता नजर आया।
नजारा देखकर भाुवक हो गए लोग:
हालांकि यह वीडियो पुराना है जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई, वह उस लंगूर को खाना खिलाते थे। जब उस लंगूर ने उन्हें मृत देखा तो उसकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली थी, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और भावुक भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर उस शख्स के पार्थिव शरीर के पास बैठा है।
पार्थिव शरीर के पास से नहीं हटा लंगूर:
वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर उस शख्स के पार्थिव शरीर को छू रहा है और उसे देखकर ऐसा लग रहा जैसे वो उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। लंगूर बड़े ध्यान से आदमी को देख रहा है। वहां मौजूद लोग बड़ी हैरानी से उसे देख रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं। परिवार ने बताया कि लंगूर काफी वक्त तक शख्स के पास से हटने से मना करता रहा। जब उसे ये पता चल गया कि वो सांस नहीं ले रहा है, तभी वो वहां से हटा। साभार सीएन।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/viralnewsvibes/status/1848648793178435655?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें