जौनपुर। नईगंज में दादी-पोते को गोली मारकर घायल करने के मामले में षड्यंत्र रचने का आरोपी 27 दिन बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के दो संदिग्ध आरोपी अब भी फरार हैं। गत 16 सितंबर को सिकरारा के बरईपार निवासी अजय आनंद उर्फ सनी पुत्र राजेंद्र यादव नईगंज में राजकुमार हॉस्पिटल के पास अपने ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर बैठा था।
सुबह करीब 10ः55 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में सनी को गोली मार दी। गोली सनी की पीठ और बाएं पैर में लगी।
वहां मौजूद दादी कलावती पोते को बचाने आईं तो उनके बाएं पैर में भी घुटने के ऊपर गोली लग गई। घायल दादी का उपचार जिला चिकित्सालय और पोते का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में कराया गया। हालांकि दोनों घर लौट आए। कोतवाल मिथिलेश मिश्र रविवार को दोपहर 12ः05 बजे सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट पर मूर्तियों का विसर्जन करा रहे थे।
उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात का साजिशकर्ता सिपाह निवासी आशीष यादव (26) पुल पर मौजूद है। उन्होंने टीम के साथ उसे दबोचा लिया। आरोपी ने कबूला कि वह नईगंज गोलीकांड में साजिशकर्ता है। सीओ शहर देवेश सिंह ने बताया कि दो अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। साभार ए यू।
![]() |
पकड़ा गया मास्टरमाइंड,आशीष यादव |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें