जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास सोमवार की देर शाम मनचलों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही मौके पर मिली तीन बाइक को थाने लाकर सीज कर दिया। लोगों का आरोप है कि कालेज आने जाने वाली छात्राओ पर मनचले युवक आये दिन फब्तियां कसते हैं। सोमवार को कालेज की छुट्टी होने के बाद कुछ युवकों ने छात्राओं पर अश्लीलता फब्तियां कसी। इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई। इसी बात पर देर शाम को दोनो पक्षों के युवक आमने सामने आ गए। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव, एसआई सजंय कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। सात लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साभार एचटी।
![]() |
पकड़े गए सातों आरोपी |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें