गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म,ट्यूटर की पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ा,फिर..

गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म,ट्यूटर की पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ा,फिर..

अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। ट्यूटर की पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी बीच छात्रा के स्वजन भी गए, जिन्होंने हंगामा कर दिया।

आरोप लगाया कि शिक्षक आठ माह से उसका शोषण कर रहा है। स्वजन व छात्र कोचिंग के बाहर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी की गई। हंगामा बढ़ता देख आरोपित ने छात्रा को बाहर निकालकर स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाकर हटाया, जिसके बाद आरोपित को कमरे से निकालकर थाने ले जाया गया। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

निजी कोचिंग में पढ़ने जाती थी छात्रा

क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली किशोरी 12वीं की छात्रा है। वह सुरेंद्र नगर स्थित निजी कोचिंग में पढ़ने जाती है। दो दिन पहले शिक्षक की पत्नी ने उसके मोबाइल फोन में छात्रा की निर्वस्त्र तस्वीर देख ली। शक होने पर उसने मौका तलाशना शुरू कर दिया। गुरुवार देर शाम पत्नी ने शिक्षक को पकड़ लिया। उस समय छात्रा भी कमरे में थी। बात बढ़ने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सहेल‍ियों ने घरवालों को क‍िया फोन

उधर, छात्रा के सहेलियों ने उसके घरवालों को फोन कर दिया। कुछ देर में घरवाले आ गए। इसके बाद हंगामा हो गया। इसे देख आरोपी ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। स्वजन आरोपित को बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आरोपित से वार्ता करनी चाही, मगर उसने कमरा नहीं खोला। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। जैसे-तैसे पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। इस बीच आरोपित को भी समझाया, तब जाकर उसने दरवाजा खोला।

पुल‍िस ने क्‍या कहा?

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा

फिरोजाबाद में डेढ़ वर्ष पहले थाना अरांव क्षेत्र के गांव की निवासी किशारी से खेत में दुष्कर्म करने के दोषी को न्यायालय ने गुरुवार को 10 वर्ष की सजा सुनाई। उस पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।

पीड़ित किशोरी सात जून 2023 की शाम चार बजे घर से अरांव कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। मंगला देवी इंटर कॉलेज के पास पीछे से उसके गांव का युवक संदीप बाइक लेकर उसकी साइकिल के सामने आ गया। उसने उसका मुंह जबरदस्ती पकड़ कर मंगला देवी कालेज के सामने मक्का के खेत में खींच ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर संदीप से उससे मारपीट भी की थी। पीड़िता की मां ने आठ जून को प्राथमिकी लिखवाई थी। 11 अगस्त को आरोपित के विरुद्ध आरोप पत्र जमा किया गया था। साभार जेएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने