दलित युवक से प्रेम विवाह करने के बाद इस लड़की को मिल रही हैं जान से मारने की धमकी,लड़की ने लगाई गुहार; देखें वीडियो

दलित युवक से प्रेम विवाह करने के बाद इस लड़की को मिल रही हैं जान से मारने की धमकी,लड़की ने लगाई गुहार; देखें वीडियो

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक दलित युवक से प्रेम विवाह करने के बाद एक लड़की को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। प्रियंका वर्मा, पुत्री भोला वर्मा, ने बुद्ध प्रिय आनंद नामक युवक के साथ प्रेम विवाह किया।

यह शादी लड़की के परिवार के सदस्यों को मंजूर नहीं है, और अब लड़की व उसके पति को उनके परिवार से धमकियां मिल रही हैं।

प्रियंका और बुद्ध प्रिय आनंद ने एक विडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे दोनों अपनी मर्जी से शादी करके खुश हैं, लेकिन प्रियंका के परिवार के लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।

विडियो में प्रियंका और बुद्ध प्रिय आनंद ने बताया कि उनकी जान को खतरा है और उन्होंने आजमगढ़ प्रशासन से मदद की अपील की है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। साभार आरडी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/APVNews_/status/1856729684697813426?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने