जौनपुर। वाराणसी मंडल की प्रशासनिक सुधार विभाग की निरीक्षक व जनहित गारंटी अधिनियम की नोडल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय चंदवक व ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया।
अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद दिशा निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बीईओ रमाकांत सिंह पटेल की उपस्थिति में कक्षाओं में पठन-पाठन चल रहा था। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त किया। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक आलोक रघुवंशी को विद्यालय में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। ब्लाक कार्यालय में अभिलेखों के निरीक्षण में मनरेगा के कार्य संचालन की जानकारी ली। निरीक्षक ने जब जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के संबंध में एडीओ सहकारिता अशोक कुमार सिंह सहित अन्य लोगों से पूछताछ की तो लोग समुचित जवाब नहीं दे पाए। जिसपर उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण अधिनियम के बारे में जागरूकता के अभाव के कारण लोग अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करें। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें