मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । जिले के इटहरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान बीती रात रामनगर में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस के साथ ही एक चोरी की बाइक बरामद की है।
यह है पूरा मामला
थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र मय हमराह रात में चोरी व संगीन अपराध रोकने के दृष्टिगत इटहरा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच जनपद प्रतापगढ़ की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से तेजी से आ रहा था। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति जौनपुर की तरफ तेजी से भागा।
इस बीच थानाध्यक्ष द्वारा आसपास के थानों से घेरा बंदी कराई गई। सूचना पर कोतवाल मछलीशहर त्रिवेणी सिंह व थानाध्यक्ष पवांरा प्रियंका सिंह मय हमराह थाने से रवाना हुए। बदमाश ने रामनगर बेलवार रोड पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जबावी कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र व कोतवाल मछलीशहर मय टीम सुरक्षार्थ फायर किया। जिसमें आरोपी को गोली लगी।
बदमाश पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान संतोष उर्फ प्रतीक उपाध्याय पुत्र देवमणि उर्फ मटरु निवासी ग्राम अल्लैया सतहरना, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। मौके पर बदमाश के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस .315 बोर व चोरी की एक बाइक बरामद हुई। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह शातिर किस्म का अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना मुंगरा बादशाहपुर, त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष मछलीशहर, प्रियंका सिंह थानाध्यक्ष पवारा, थाना मुंगरा बादशाहपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद यादव, उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप तिवारी, हेड कॉस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल पंकज मिश्रा व कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें