बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाल मामला सामने आया है।गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति बकरी के साथ दुष्कर्म करता दिखाई दिया।
वीडियो देखने के बाद शिवसेना के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। एसएसपी के निर्देश पर सलेमपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ऑफिस पहुंचे शिव सेना (एकनाथ शिंदे गुट) के जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने बताया कि शहर की आवास-विकास कॉलोनी की गोकुलधाम सोसाइटी निवासी चंद्रभान पुत्र मुन्नालाल सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बदनौरा में पशु पालन का कार्य करता है। इसका फार्म हाउस बदनौरा गांव में आंबेडकर प्रतिमा के पीछे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आरोप है कि चंद्रभान पशुओं के साथ दुराचार करता है। इसकी कई महीने से सूचना मिल रही थी। इसके बाद इसकी जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई। आरोपी बकरी के साथ दुराचार करके अर्द्धनग्न अवस्था में कमरे से बाहर आता दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ऑफिस आए और एसएसपी श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ में घिनौने कृत्य का सीसीटीवी भी सौंपा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है कि एसएसपी के निर्देश मिलने पर वीडियो के आधार पर आरोपित चंद्रभान पुत्र मुन्नालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
सरकारी अधिकारी ने बच्ची और बकरी से किया था रेप
बता दें, इससे पहले बुलंदशहर में ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। एक सरकारी अधिकारी पर आरोप था कि उसने 6 साल की मासूम बच्ची और एक बकरी के साथ रेप किया। इस मामले में सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आरोपी शख्स शिकारपुर ब्लॉक में एडीओ कृषि (सहायक विकास अधिकारी-कृषि) के रूप में तैनात था। आरोप है कि एडीओ ने दलित बच्ची और बकरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। साभार जेएनएन।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/AshfaqK12565342/status/1882527693285286261?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें