देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शनिवार को पुलिस ने अवैध देह व्यापार के धंधे का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस टीम ने होटल एकार्ड में छापामारी कर एक कमरे से महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अधेड़ महिला के साथ तिलैया का लव रंजन पकड़ा गया। चुटिया के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ओड़िशा की रहने वाली है और पिछले दो साल से अच्छी आमदनी का झांसा देकर लव रंजन देह व्यापार का धंधा करा रहा था। बताया गया कि आरोपी युवक जिस्मफरोशी के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया करता था। इसके एवज में वह ग्राहकों से मोटी रकम लेता था। पुलिस का कहना है कि मामले में होटल संचालक की भी संलिप्तता है। मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को होटवार जेल भेज दिया। इधर पुलिस दलाल से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही संगठित सेक्स रैकेट गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यात्रियों से लूटपाट मामले में एक और जेल गया

इधर पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से छिनतई करने के मामले में फरार एक अन्य अभियुक्त पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह चुटिया इलाके का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में रांची आरपीएफ पोस्ट की मदद से छापामारी कर चुटिया के गोसाईं टोला के रोशन महतो और पंचवटी चौक निवासी प्रीतम ठाकुर को शुक्रवार को जेल भेज चुकी है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने