जौनपुर। जिले से सटे प्रयागराज में महाकुम्भ की भीड़ के बीच भगदड़ होने से जौनपुर निवासी सास और बहू सहित कुल तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
![]() |
रोते बिलखते परिजन |
उधर, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले में 50 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को प्रयागराज में प्रवेश से रोका गया। प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लाने के लिए 50 बसें जिले से भेजी गईं। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उसराव गांव निवासी 72 वर्षीय धर्मराज का परिवार महाकुम्भ में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए गया था। उनके पौत्र अनुराग ने बताया कि वहां भगदड़ में दादी 70 वर्षीय रामपत्ति और चाची 35 वर्षीय रीता दब गईं। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मराज का भी पैर फैक्चर हो गया है। घटना की जानकारी के मिलते ही परिवार के अन्य लोग भी प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इसी तरह जंधई पुलिस चौकी क्षेत्र के नेदुआ बजती गांव निवासी 65 वर्षीय ममित्रा देवी विश्वकर्मा की भी भगदड़ में दबने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह अपने पति फूलचंद विश्वकर्मा के साथ मौनी अमावस्या पर संगम तट पर डेढ़ बजे रात स्नान करने गई थी। लौटते समय उसी मार्ग से श्रद्धालुओं का रेला संगम तट पर जा रहा था। दोनों ओर से भीड़ बढ़ने पर मची भगदड़ से ममित्रा गिर पड़ीं और मौत हो गई। वहीं फूलचंद्र बैरिकेडिंग के लिए लगे खंभे को मजबूती से पकड़कर अपनी जान बचाए। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें