आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार को दुष्कर्म और धोखाधड़ी में फरार आरोपी आकिब निवासी अंडाखोर मदारिया थाना बिलरियागंज पर 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया। उक्त आरोपी के खिलाफ 27 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था।
उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति के नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर करीब छह माह पूर्व अपने साथ भगा ले गया। तीन से चार दिन तक अपने साथ रखकर उसके साथ शारिरीक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद भिन्न-भिन्न नंबरों पर आपत्तिजनक वीडियो भेज कर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं मोबाइल फोन के माध्यम से गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की तो आरोपी ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से चार अक्तूबर को गैरजमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद कुर्की का आदेश भी जारी किया गया। साभार ए यू।
![]() |
एसपी आजमगढ़, हेमराज मीणा |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें