जमानत पर रिहा होकर आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

जमानत पर रिहा होकर आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग गांव के सिवान में सोमवार की सुबह युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

पड़ोसी की हत्या में वह जेल में बंद था, दो माह पूर्व जमानत पर जेल से छूटा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी 30 वर्षीय डगलेश यादव उर्फ डब्लू वर्ष 2016 में गांव के रामजनम यादव की हत्या के आरोप में जेल गया था। दो माह पूर्व वह जेल से जमानता पर रिहा हुआ था। जेल से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। 20 दिन पूर्व परिवार के लोगों को जानकारी मिली की डब्लू की जमानत होने पर वह जेल से छूटकर बाहर आया है। जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग गांव में शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे सोमवार की सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव के पास से हथौड़ा, कील आदि सामान बरामद हुआ। पास में स्थित शीशम के पेड़ पर खुदाई कर 'निशा धोखेबाज है और बिनोद गद्दार है लिखा है। घटना की जानकारी होने पर डब्लू के पिता राम किशोर यादव मौके पर पहुंच कर पहचान की। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने बताया कि डब्लू जेल से दो माह पूर्व जमानत पर छूटा है। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं थी। 20 दिन पूर्व मुकदमे की पैरवी करने पहुंचा तो जमानत पर रिहा होने की जानकारी मिली। डब्लू घर नहीं पहुंचा था। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने