गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की इज्जत को अपने प्रेमी के हाथों सौंप कर तार-तार करा दिया। आरोपी मां ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी नाबालिग बेटी को मां के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसे छुपाने के लिए उसने प्रेमी से बेटी के साथ दुष्कर्म कराया।
महिला ने बेटी को भी प्रेमी के साथ संबंध बनाने के लिए उकसाया।
बेटी की दुश्मन बनीं मां
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले के काण्डी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कहते है कि एक मां अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है, लेकिन अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देती लेकिन झारखंड के गढ़वा में एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी के साथ कुछ ऐसा किया, जो एक दुश्मन भी करते हुए सोत सकता। बता दें कि यहां एक महिला का रंगनाथ यादव उर्फ रघुनाथ यादव नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। महिला अपने पति के बाहर जाने के बाद प्रेमी को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाती थी। एक दिन महिला की 15 साल की नाबालिग बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
बेटी का कराया दुष्कर्म
मां के अवैध संबंध की जानकारी बेटी ने अपने पिता को दी, जिससे मां गुस्से से लाल हो गई और अपनी करतूत को छुपाने के लिए बेटी को भी संबंध बनाने के लिए उकसाने लगी। जब बेटी नहीं मानी तो मां ने अपनी ही बेटी के सामने ही अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए और बेटी को भी प्रेमी को सौंप दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी ने नाबालिग के साथ उसकी मां के सामने ही दुष्कर्म किया। मां के कहने पर प्रेमी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती करने लगा।
मामले की जांच जारी
इस मामले को लेकर बेटी ने गढ़वा जिला के काण्डी थाना की पुलिस से शिकायत कर दी। नाबालिक बच्ची के आवेदन के आधार पर गांधी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही नाबालिक बच्ची का धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कर लिया है। साभार आइके।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें