ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की ने की आत्महत्या,परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया FIR

ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की ने की आत्महत्या,परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया FIR

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव में ब्याही मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की ने आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी फिरती देवी वर्तमान में मिर्जापुर ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति शंभूनाथ यादव उर्फ साधू यादव भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।
उन्होंने पुत्री पूजा यादव (28) की शादी 16 फरवरी 2020 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामबहादुर यादव पुत्र अयोध्या यादव के साथ की थी। शनिवार को मायके वालों को सूचना मिली की पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा की पूजा का शव नीचे पड़ा हुआ है। जिस पर मायके वालों ने शंका जताई की उसने सुसाइड नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई। वहीं इस मामले में मृतका के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता बलवंत यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बहन की शादी हुई थी।
कुछ साल तक तो मामला ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण हम लोग उसे समझा देते थे। शुक्रवार शाम को पूजा का फोन आया कि उसके साथ मारपीट की गई है और शनिवार सुबह उसके मौत की सूचना आ गई।
बलवंत ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी, दस लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहे थे और उसकी बहन को लगातार इसके लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे।
मृतका का पति नैनीताल रेलवे में काठ गोदाम में काम करता है। दो दिन पहले वह घर से गए हैं। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पति राम बहादुर यादव, ससुर अयोध्या यादव, सास सेवाती यादव, ननद अंतिमा व पूनम यादव के साथ ही देवर हरिराम यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। साभार ए यू।

पूजा यादव,फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने