आजमगढ़। बहु प्रतिक्षित भाजपा के आजमगढ़ व लालगंज के जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को पार्टी कार्यालय में की गई। जिला चुनाव अधिकारी जयपाल जी मस्त के द्वारा दोनों सीटों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।
दूसरी बार ध्रुव कुमार सिंह को आज़मगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष व विनोद राजभर को लालगंज के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
![]() |
ध्रुव कुमार सिंह,फाइल फोटो |
ध्रुवकुमार सिंह वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक आज़मगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष रह चुके है। एक बार फिर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि आज़मगढ़ जनपद में भाजपा आज़मगढ़ सदर और लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए जनवरी में आवेदन लिए थे। जिसमें आज़मगढ़ सदर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल समेत 56 लोगों ने आवेदन किया था।
वहीं लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत 43 लोगों ने आवेदन किया था। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में जिलाध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी।
दो सप्ताह पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं और वंचित समाज की भागीदारी कम थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई।
जिसके बाद आज जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इस घोषणा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए जिले की कमान सौंपी है। वहीं लालगंज से विनोद राजभर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें