JAUNPUR: तीन बार मछलीशहर के जिला महामंत्री रहें डॉ. अजय सिंह बने जिलाध्यक्ष

JAUNPUR: तीन बार मछलीशहर के जिला महामंत्री रहें डॉ. अजय सिंह बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मछलीशहर के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।

डॉ. अजय इससे पहले साल 2011 से तीन बार मछलीशहर के जिला महामंत्री और दो बार मछलीशहर लोकसभा चुनाव के संयोजक भी रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पार्टी में ऐसे चेहरे को नेतृत्व सौंपा जा रहा है जो सबको साथ लेकर चले। यही वजह है कि पार्टी का जौनपुर के जिलाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी मंथन जारी है। जबकि मछलीशहर के जिलाध्यक्ष की कमान रविवार को पार्टी और संगठन के एक अनुभवी पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह को सौंप दी गई है। डॉ. अजय टीडी पीजी काॅलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। यह लगभग 2011 से पार्टी के जिला महामंत्री के पद पर विराजमान हैं। हरिश्चन्द्र जब जौनपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष थे तब से अजय सिंह महामंत्री हैं। इसके बाद जब सुशील उपाध्याय भाजपा के जिलाध्यक्ष बने तो भी अजय सिंह महामंत्री पद पर विराजमान रहे। जब मछलीशहर सांगठनिक जिला बना और रामविलास पाल जिलाध्यक्ष बने तो अजय सिंह उनके दोनों कार्यकाल में महामंत्री रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद बीपी सरोज के लोकसभा चुनाव के दौरान लोकसभा संयोजक के पद की जिम्मेदारी पार्टी ने इन्हें सौंपी।अंततः उक्त के संगठन में कार्य के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। उक्त चयन 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।

डॉ. अजय कुमार सिंह,फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने