जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया है। दुराचार के कारण युवती की हालत खराब है। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोपहर में एक गांव की युवती सरसो काटने खेत में गई थी। खेत के समीप उसी गांव के एक युवक का घर है। आरोप है कि उक्त युवक खेत में गया और युवती को फुसलाकर अपने घर के समीप बैठक कक्ष में ले गया। वही पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने लड़की को धमकी दिया कि किसी को कुछ मत बताना। वरना वह बर्बाद कर देगा। धमकी से डरी सहमी युवती घर आ गयी। दुराचार के कारण उसकी तवियत खराब होने लगी। कपड़े में खून लगा देख भाभी ने पूछ लिया कि क्या हुआ। रोते हुए युवती ने सारी बात भाभी को बता दी। परिवार के लोगों को जब पता चला तो पहले लोग पास के ही एक डाक्टर के पास ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया। परिवार वाले शाम को बेटी को लेकर जिला अस्पताल आ गए। भर्ती कराने के बाद पुलिस को तहरीर दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें