आजमगढ़ । जिले के सगड़ी तहसील के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में नमाज पढ़ने जा रहे सरफराज 53 पुत्र हुसैन निवासी धौरहरा जमीनी विवाद में गोली मार दी। इस हादसे में सरफराज घायल हो गया घायल का आरोप है कि हमलावर हत्या करने का प्रयास किया।
गोली सरफराज के कूल्हे में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस को गोली चलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जमीनी विवाद को लेकर हुई है घटना
इस मामले में घायल सरफराज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पट्टीदार अनीश पुत्र सगीर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। वही दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा जिसका मूल कारण है की प्रॉपर्टी का बंटवारा अब तक न होने के कारण दोनों पक्षों में काफी तनाव रहता है।
पूर्व में 2016 के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ते समय सुबह में गोली चली थी। जिसमें सरफराज घायल हो गया था तब पैर में गोली लगी थी। और एक बार और फायर हुआ था जो कनपटी से होते हुए निकल गई थी। और बाल बाल बच गया था। इस बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि मुंबई और गांव में दोनों ही पट्टीदारों की जो पुस्तैनी जमीन हैं। उसको लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। गांव में यह भी चर्चा है कि आरोपी द्वारा बनाए गए मकान को घायल सरफराज द्वारा पूर्व में किसी को बैनामा कर दिया गया था।
जिसको लेकर विवाद और गहरा गया और अब तक विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि इसमें दो-तीन बार सरफराज पर जानलेवा हमला किया जा चुका है। प्रॉपर्टी का बंटवारा नहीं होने से दोनों पक्षों में दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें