दामाद-सास की प्रेम कहानी के बाद अब समधी और समधन की प्रेम कहानी आई सामने, जानें पूरा मामला

दामाद-सास की प्रेम कहानी के बाद अब समधी और समधन की प्रेम कहानी आई सामने, जानें पूरा मामला

बदायूं । जिले के सास-दामाद की प्रेम कहानी अपने अंजाम तक पहुंच चुकी है। अब बदायूं के समधी और समधन की प्रेम कहानी सुनिए। 4 बच्चों की मां ममता का दिल अपने ससुर शैलेंद्र पर ऐसा आया कि वह रातोंरात उसके साथ रफूचक्कर हो गई।

अलीगढ़ की सास अनीता की तरह बदायूं की समधन ममता भी अपने साथ गहने और कैश समेट कर ले गई है।

मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पेशे से ट्रक ड्राइवर पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से पत्नी-समधी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। CO केके तिवारी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि 17 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है। ममता और शैलेंद्र की तलाश जारी है। उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जल्दी ही दोनों को पकड़कर सबके सामने पेश किया जाएगा।

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ममता के बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ विल्लू से अनैतिक संबंध बन गए थे। शैलेंद्र रोडवेज में ड्राइवर है और अक्सर घर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार होने के चलते आस-पड़ोस के लोग भी उसकी मौजूदगी पर सवाल नहीं उठाते थे। घर आने-जाने के दौरान ही दोनों के प्रेम संबंध बन गए।

ममता पहले भी 3 बार समधी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे रोक लिया गया। इस बार 11 अप्रैल की रात को वह घर का कीमती सामान और जेवरात समेटकर समधी के साथ ऑल्टो कार में फरार हो गई। चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब बेटे ने मां ममता को बहन के ससुर शैलेंद्र के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठा देखा। विरोध करने पर घर में झगड़ा हुआ, जिसके बाद ममता ने घर छोड़ दिया।

पड़ोसियों ने भी खोली ममता की पोल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने भी समधी और समधन की पोल खोली है। पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए लोगों ने बताया कि ममता का पति महीने में एक-दो बार ही घर आता था। ममता पति की गैर-मौजूदगी का पूरा फायदा उठाती थी। वह समधी शैलेंद्र को रात में घर बुला लेती थी। अक्सर रात को करीब 12 बजे शैलेंद्र को ममता के घर में घुसते देखा जाता था। सुबह-सुबह समधी घर से निकल जाता था और अब देररात आने और सुबह जल्दी चले जाने का कारण पता चल गया है। साभार न्यूज 24.

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने