JAUNPUR: दो महीने पहले दफनाएं गए बच्चे के शव को DM के आदेश पर बाहर निकाला गया

JAUNPUR: दो महीने पहले दफनाएं गए बच्चे के शव को DM के आदेश पर बाहर निकाला गया

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के बगल दो महीने पहले बालक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीएम के आदेश पर दो माह बाद दफनाए गए शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को भेज दिया गया।

पिता ने बच्चे की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है। राउतपुर गांव निवासी केशलाल निषाद का पुत्र सत्यम (12) 15 फरवरी की सुबह गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से दौड़ लगाने के लिए पेट्रोल पंप तक गया था। उसका शव पेट्रोल पंप के पास राजमार्ग के किनारे मिला था। उस समय परिजनों ने इसे दुर्घटना मानकर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर शव को पिलकिछा घाट पर दफन कर दिया था। घटना के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद अब परिजन उसे हादसा नहीं हत्या मान रहे हैं। आरोप लगाया है कि सत्यम हर सुबह दौड़ने जाता था। घटना के दिन सुबह कुछ लड़के घर आए और सत्यम को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका शव मिला। मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। मृतक के पिता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ बेटे की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया। डीएम के आदेश पर घटना के दो माह बाद रविवार को नायब तहसीलदार शाहगंज पीयूष सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम की मौजूदगी में शव कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने