JAUNPUR: युवक ने अपहरण कर छात्रा को अपने ननिहाल ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

JAUNPUR: युवक ने अपहरण कर छात्रा को अपने ननिहाल ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

जौनपुर। केराकत क्षेत्र की एक छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वारदात 5 दिसंबर 2024 की है।

वह सुबह 9 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। रास्ते में जलालपुर थाना क्षेत्र के आकाश निषाद ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। स्कूल छोड़ने के बहाने अपने ननिहाल ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान फोटो और वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने किसी को कुछ बताने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही वीडियो वायरल करने को कहा था। इसके बाद आरोपी ने उसे गांव के पास छोड़ दिया था। पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई दी परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोक-लाज से बात दबा दी गई। परिजनों ने एक महिला अगुआ से छात्रा की शादी तय कर दी लेकिन नाबालिग होने से शादी का दिन 8 महीने बाद का रखा गया था। दोनों रिश्तेदारों के बीच लेनदेन सब कुछ हो गया। इसकी जानकारी आरोपी लड़के को हुई तो उसने जिस लड़के से शादी तय हुई थी उससे मिलकर वीडियो दे दिया और वायरल कर दिया। इससे पीड़िता की शादी टूट गई। इसके बाद पीड़िता घटना की जानकारी केराकत कोतवाली में दी। आरोपी युवक को पुलिस ने एक दिन बैठाया फिर छोड़ दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने केराकत कोतवाल को निर्देश किया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करें। कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने