4 बार भागा प्रेमी, हर बार पकड़ लाई प्रेमिका,लेकिन इस बार हुआ ऐसा की प्रेमी ने नही की होगी कल्पना

4 बार भागा प्रेमी, हर बार पकड़ लाई प्रेमिका,लेकिन इस बार हुआ ऐसा की प्रेमी ने नही की होगी कल्पना

सीतमाढ़ी। कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। हमे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। कभी हार मानकर बैठना नहीं चाहिए। फिर अच्छा फल आपको खुद ही मिल जाता है।

यह बात एक प्रेमिका ने बड़ी सिरियसली ले ली। उसका प्रेमी उसे छोड़कर चार बार भागा। एक बार तो ट्रेन से कूदने का प्रयास भी किया। लेकिन फिर भी प्रेमिका ने हार नहीं मानी। वह हर बार उसे पकड़ लाई। और आखिर उसे हमेशा-हमेशा के लिए अपना बना लिया।

4 बार भागा प्रेमी, हर बार पकड़ लाई प्रेमिका

फाइल फोटो 

अजब प्रेम की ये गजब कहानी तमिलनाडु में शुरू हुई। प्रेमिका का नाम सुनीता कुमारी (पिता सुरेंद्र सेठी) है। वह उड़ीसा के जासपुर जिला के जाका थाना क्षेत्र के चदीखन गांव की रहने वाली है। सिलाई-कटाई का काम करने के लिए वह मार्च 2022 में तमिलनाडु के तिरुपुर शिफ्ट हुई थी। यहां उसकी मुलाकात चंदन ठाकुर (पिता राम ठाकुर) से हुई। 22 वर्षीय चंदन बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा थाने के पिपरा परसाईन के पकड़िया गांव का रहने वाला है।

सुनीता और चंदन की दोस्त जल्द प्यार में बदल गई। आलम ये था कि दोनों साथ में लीव इन में रहने लगे। फिर करीब पांच माह पूर्व चंदन बिना बताए सुनीता को छोड़ गांव भाग गया। सुनीता भी किसी तरह उसके गांव का पता लगाकर वहां पहुंच गई। सुनीता को गांव में देख चंदन अपने भाई संग लुधियाना भाग निकला। लेकिन सुनीता भी उसके पीछे लुधियाना जा पहुंची। यहां दोनों ट्रेन में बैठ गांव आने लगे। यहां वाराणसी में उसने ट्रेन से कूदकर भागने की कोशिश की। इस चक्कर में उसका हाथ चोटिल हो गया।

पुलिस ने स्टेशन में करवाई शादी

इधर सुनीता हार मानने वालों में से नहीं थी। उसने अगले स्टेशन पर उतरकर चंदन को फिर ढूंढ लिया। इस बार चंदन घर में ताला लगाकर कहीं चला गया। जब लाख कोशिशों के बावजूद वह नहीं मिला तो सुनीता पुलिस की शरण में गई। उसने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लिखवाई। पुलिस ने चंदन की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया। अब सुनीता फिर से चंदन को हाथ से नहीं जाने देना चाहती थी। इसलिए उसने पुलिस से कहकर स्टेशन में ही शादी कर ली।

9 मार्च, गुरुवार को सीतमाढ़ी के सोनबरसा थाने में पुलिस कर्मी की मौजूदगी में सुनीता और चंदन का विवाह हुआ। इस विवाह में स्थानीय सरपंच पति राम कैलाश यादव, चंदन के पिता, पंसस जयकिशोर साह, मुखिया देवेंद्र राम, उपेंद्र यादव, मिथलेश यादव मौजूद रहे। विवाह थाना परिसर में मौजूद शिव मंदिर में सम्पन्न हुआ। सभी पुलिसकर्मियों ने इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। अब यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। साभार एसजी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने