जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान, युवक ने दो लोगों को दौड़ाकर मारी गोली, देखें वीडियो

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान, युवक ने दो लोगों को दौड़ाकर मारी गोली, देखें वीडियो

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही दिल दहलादने वाली खबर सामने आई है। जहां आजमगढ़ जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान हो गया। जिसमें एक युवक ने दो लोगों को दौड़ाकर गोली मारी।

दरअसल यह मामला जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। जहां पर रविवार 11 मई की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट ही नहीं बल्कि गोलीबारी पर आ गई। इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सेफ्टी टैंक को लेकर क्यों हुआ विवाद

यह मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र का है जहां पर शाहपुर गांव के रहने वाले गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। इस दौरान उनके पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान गुस्से में गुड्डू सिंह का बेटा घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आ गया और फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस वजह से दो लोगों को गोली लग गई।

सोशल मीडिया पर कैद हुई घटना

जानकारी के अनुसार दोनों घायल लोगों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करती है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर कैद हो गया जिसमें युवक को फायरिंग करने के लिए रोका जा रहा लेकिन उसने फायरिंग कर दी।

इस मामले की जानकारी एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने दी और बताया कि एक व्यक्ति के कमर और दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। साभार नवभारत।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/SanjogSingh2/status/1921406805319541190?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने