आजमगढ़ । जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव में दंपति में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात में ही पत्नी की मौत हो गई। मेहनाजपुर के खुमनामपुर गांव निवासी वीरेंद्र राम की बेटी शीलत 24 की शादी दो वर्ष पूर्व मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव निवासी गुड्डू के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि गुड्डू शराब पीने का आदती था। अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था। दोनों में विवाद हो गया। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद शाम को पत्नी ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन शीतल को लेकर मेहनाजपुर सीएचसी पर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की रात में मौत हो गई। मृतका शीतल का एक बेटा है।
आए दिन होता रहता था विवाद
इस बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन नशे को लेकर विवाद होता रहता था। ऐसे में ऐसी भी बात के दौरान पति ने पत्नी की पिटाई कर दी जिससे नाराज होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें