चंदौली । जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर (पपैरा) में बुधवार की देर रात को बरात में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की रिश्ते में चाची लगने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस कांस्टेबल की शादी रोकवा दी।
बताया कि शादी का झांसा देकर पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ कई वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए जिससे चार वर्ष का पुत्र भी है। अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
सकलडीहा थाना क्षेत्र के पदुमनाथपुर से बरात शिवपुर में आई थी। बारात में खुशियों का माहौल था। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद मंडप में सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी। अचानक महिला पुलिस के साथ पहुंचकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाने लगी। महिला रिश्ते में दूल्हे की चाची लगती थी।
महिला ने लगाया गंभीर आरोप
आरोप लगाया कि अंगद राय के साथ कई वर्षों से अवैध संबंध था और उन्हीं के रिश्ते से एक चार वर्षीय पुत्र भी है। निर्मला देवी ने धानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अंगद ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब दूसरी लड़की से विवाह करने जा रहा है।
महिला ने जैसे ही यह आरोप सार्वजनिक रूप से लगाए, पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दूल्हा अंगद राय पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और उसे अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी।
बरात में शामिल लोग उस समय हैरान रह गए जब दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर फैली। विवाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अंगद राय के मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें