जौनपुर। जिले में प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय डी फार्मा के छात्र की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी ने छात्र का उसके घर से 10 किलोमीटर तक पीछा किया। फिर सुनसान जगह पर उसे ओवरटेक कर अपनी बाइक रोक ली।
छात्र कुछ समझ पाता इससे पहले ही छात्रा के पिता ने उसकी गर्दन पर 4 बार चाकू से वार कर दिया। छात्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर समादगंज कुरनी पंचायत भवन के सामने हुई। जिसके संबंध में एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक छात्र का नाम अनुज यादव है, आरोपी का नाम मनोज यादव है। दोनों पड़ोसी हैं। छात्र बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते पिता से रंजिश रखता था, जिसके चलते उसने हत्या कर दी।
घटना को लेकर क्या बोले ASP?
एएसपी ने बताया कि अनुज यादव पुत्र भोला यादव मछलीशहर थाना के जमालपुर गांव में रहता था। वह प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज से डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार को सुबह 8 बजे से उसकी परीक्षा थी। कॉलेज से उसके घर की दूरी करीब 35 किलोमीटर थी। इसलिए वह परीक्षा देने के लिए सुबह 5:45 बजे बाइक से घर से निकला।
घर से ही पीछे हो लिया था मनोज
अनुज के पड़ोसी मनोज यादव ने घर से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। 10 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर मनोज ने अनुज को ओवरटेक किया और अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे लगा दी। अनुज घबराकर रुक गया। मनोज को देखकर अनुज घबरा गया। उसने अपनी बाइक रोकी और भागने लगा। गुस्से में मनोज भी करीब 100 मीटर तक उसका पीछा करता रहा। फिर उसने चाकू से अनुज पर हमला कर दिया।
सीने पर तीन वार..फिर रेत दिया गला
मनोज ने पहले अनुज की गर्दन के बगल में चाकू घोंपा। इससे अनुज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद मनोज उसके सीने पर बैठ गया। उसने चाकू से उस पर 3 और वार किए और उसका गला रेत दिया। अनुज की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने अनुज को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनोज यादव परिवार सहित फरार
मनोज की बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी, पूरा परिवार फरार है। एएसपी ने बताया कि अनुज के परिजनों के शक पर पुलिस टीम आरोपी मनोज के घर पहुंची। तब तक मनोज अपने परिजनों के साथ मौके से फरार हो चुका था। घर के बाहर उसकी बाइक मिली, जिसका साइलेंसर गर्म था। यानी मनोज कुछ देर पहले ही भाग चुका था।
एएसपी ने बताया कि अनुज और मनोज दोनों रिश्तेदार हैं। मनोज यादव की 5 बेटियां हैं। इनमें से 2 प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इनमें से एक से अनुज का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लग गई थी। मनोज ने कई बार अनुज को बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अनुज के पिता भोला किसान हैं। बड़ा भाई अरुण यादव मुंबई में काम करता है। उसकी तीन बहनें हैं और सभी की शादी हो चुकी है। छात्र की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। साभार एनबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें