दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,2 की तलाश जारी

दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,2 की तलाश जारी

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज हत्या के एक संगीन मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति विवेक यादव, ससुर विजय चंद यादव और जेठ बृजेश यादव शामिल हैं।

घटना 21 जून की है, जब भोपतपुर निवासी ध्यानचंद यादव व दशरथ यादव ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दशरथ की पुत्री हर्षिता की हत्या दहेज के लिए की गई है। मामले में पुलिस ने विवेक यादव पति, कमलावती सास, विजय चंद यादव ससुर, बृजेश यादव जेठ और पूनम यादव जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ ग्राम सोफीपुर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो की तलाश जारी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने