रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने,पति के सामने बीवी ने भतीजे से की शादी,बेशर्मी से सुनाई लव स्टोरी; देखें वीडियो

रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने,पति के सामने बीवी ने भतीजे से की शादी,बेशर्मी से सुनाई लव स्टोरी; देखें वीडियो

जमुई। पिछले कुछ समय से पति और पत्नी के टूटते और बिखरते हुए रिश्तों की कई सारी खबरें सामने आ रही हैं।

कभी सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी जैसी महिलाएं प्रेमी के लिए पति को ही मौत की नींद सुला देती हैं तो कभी बेटी का घर उजाड़ होने वाले दामाद के साथ सास फरार हो जाती हैं। समाज में Love Triangle से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर से एक पत्नी ने पवित्र रिश्ते को शर्मसार करके पति के सामने ही भतीजे से शादी रचा ली। हैरानी की बात ये है कि, वो बहुत ही बेशर्मी से मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर बोलते हुए भी दिखी। ये घटना बिहार के जमुई की बताई जा रही है।

पति के सामने बीवी ने भतीजे से रचाई शादी

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, "जमुई में एक महिला ने पति की मौजूदगी में अपने भतीजे से मंदिर में दूसरी शादी कर ली। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था।"
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंदिर में एक महिला और लड़का शादी रचा रहे हैं। औरत लड़के की चाची लगती है, वहीं महिला की मांग में सिंदूर डाल रहा लड़का उसका भतीजा है। बताया जा रहा है, सामने जो आदमी खामोशी से खड़ा है वो उसका पति है। आस-पास कुछ लोग खड़े हैं। महिला शादी करने के बाद बहुत ही बेशर्मी से कह रही है कि, प्यार का कुछ पता नहीं होता है। ये कभी भी किसी से हो जाता है। दोनों का अफेयर दो सालों से चल रहा था। इस रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है।

Jamui Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

तमाम सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, 'अब तो हद हो गई प्रभु, अवतार लेने का समय आ गया है!' दूसरा लिखता है, 'समाज सड़ चुका है'। तीसरा लिखता है, 'चलो आराम से निबट गया ना नीले ड्रम की जरुरत पड़ी और ना शिलांग जाना पड़ा'। Social Media पर इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। साभार डीएनपी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/mungerlive10/status/1936476012046631079?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने