पत्नी ने पति को उसके गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा,पति और उसके माशूका की जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

पत्नी ने पति को उसके गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा,पति और उसके माशूका की जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति को रंगे हाथों उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घर में पकड़ लिया।

इसके बाद पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो बच्चों के बाप की इस काली करतूत ने पत्नी को बुरी तरह से तोड़ दिया। इस दौरान उसने शौहर की प्रेमिका को पीटा भी है। जब ये मारपीट चल रही थी, उस दौरान लड़का अपने पिता के कारनामे को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। अब यही वीडियो Social Media पर सनसनी मचाए हुए है। इस दौरान पुलिस का रिएक्शन भी सामने आया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ये घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी की है। यहां पर महिला ने अपने पति को किराए के घर में प्रेमिका के साथ रंगे हाथों परिजनों के साथ पकड़ लिया। महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन कुछ समय से आदमी का अफेयर किसी अन्य लड़की से चलने लगा। जिसके बाद महिला को शक हुआ और उसने पति का जब पीछा किया तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस घटना के वीडियो में पति की बेवफाई से टूटी हुई बीवी साफ दिख रही है। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच मारपीट चल रही है। आल-पास लोग मौजूद है। जब ये घटना हुई उस दौरान महिला का बेटा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इस हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस की भी एंट्री हो गई।

Meerut Viral Video ने इलाके में मचाई सनसनी

इस घटना पर पुलिस का रिएक्शन आया है। जिसमें पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पति-पत्नी और वो से जुड़ा हुआ ये मामला अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 5 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर कई सारे व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही एक यूजर का कमेंट भी आया है। जिसमें वो लिख रहा है कि, "औरत ही दूसरी औरत का घर बर्बाद कर देती है और ऐसे मर्द भी नीच से नीच ही है। साभार डीएनपी।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/WeUttarPradesh/status/1930559952994607292?s=19

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने