जनसेवा केंद्र पर हुए लैपटॉप लूट और संचालक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनसेवा केंद्र पर हुए लैपटॉप लूट और संचालक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर स्थित जनसेवा केंद्र पर हुए लैपटॉप लूट और संचालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक और सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को बृहस्पतिवार को सुबह खुटहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बद्दौपुर गांव निवासी प्रिंस राज पुत्र संग्राम गौतम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि वह इस लूटकांड के मुख्य आरोपी रोबिन कुमार (निवासी तहबरपुर भिलौली, आजमगढ़) का ममेरा भाई है। उसी ने जनसेवा केंद्र की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। वारदात के दिन वह भी अपनी बाइक से बदमाशों के साथ मौजूद था। लूट के बाद बदमाशों ने उसे कॉल कर घटना की सूचना भी दी थी। दरअसल 6 जून को कौड़िया गांव निवासी मोहम्मद सऊद के जनसेवा केंद्र पर चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने लैपटॉप लूटकर भागते समय संचालक को गोली मार दी थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीते सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में छह आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया गया था, जिनमें दो को गोली लगी थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यह ताजा गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस राज को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने