जौनपुर में फिर चला तबादला एक्सप्रेस,DM ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

जौनपुर में फिर चला तबादला एक्सप्रेस,DM ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तबादला एक्सप्रेस चली है। अब तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। दरअसल, जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का आदेश दिया है।

इस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित तीनों उप जिलाधिकारियों ने आज ही अपने अपने स्थानांतरित तहसीलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।

इनका हुआ ट्रांसफर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुनील कुमार भारती को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मडियाहूं, उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत और उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट को शाहगंज बनाया गया है। साभार पीके।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने