JAUNPUR: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली,नवंबर की जगह फरवरी 2026 में होगी शादी

JAUNPUR: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली,नवंबर की जगह फरवरी 2026 में होगी शादी

जौनपुर। क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है। इसकी वजह रिंकू की टीम के साथ क्रिकेट खेलने जाना है। परिजनों के मुताबिक, अब नवंबर की जगह फरवरी 2026 में शादी होगी।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी तय हो गई है। 8 जून को लखनऊ के एक होटल में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जया बच्चन, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल समेत राजनीति और खेल जगत के बड़े चेहरे शामिल हुए थे। अलीगढ़ से रिंकू सिंह का परिवार भी इसमें शामिल हुआ था।

18 नवंबर 2026 को होटल ताज वाराणसी से दोनों की शादी होनी थी, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्तता की वजह से यह शादी टाल दी गई। अब होटल की बुकिंग फरवरी अंत में शादी के लिए करा दी गई है। हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं है। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने