जलालपुर (जौनपुर)। कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा का तीन बाइक सवार 6 लोगों ने अपहरण कर लिया। घटना शनिवार की दोपहर की है। पुलिस पिता की तहरीर पर छह बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
छात्रा के पिता ने बताया कि दो बेटियां और एक भतीजी साइकिल से एडमिशन फार्म लेने गईं थीं। करीब 12 बजे घर लौट रही थीं तो रास्ते में तीन बाइक से 6 लोग आए और तीनों को रोक लिया। दो बहनों को धक्का देकर गिरा दिया और एक बेटी को जबरन बाइक पर बैठा कर भाग गए। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की अपने दो बहनों के साथ घर से ब्यूटीपार्लर के लिए निकली थी। बहनों को पार्लर छोड़ कर वह विद्यालय एडमिशनफॉर्म लेने के बहाने किसी के साथ चली गई। साथ ही घर से 74 हजार रुप ले गई है। क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक ने बताया कि चक्के रामपुर में तीन बाइक सवार 6 बदमाशों द्वारा असलहा दिखाकर एक लड़की को अगवा करने की सूचना पर जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की साइकिल भी बरामद कर ली गई है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें