JAUNPUR: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव,हाथ में लगा था आटा

JAUNPUR: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव,हाथ में लगा था आटा

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भडेहरी में शुक्रवार को एक विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले व पति रिशु सरोज मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतका के भाई शुभम सरोज ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि मेरी बहन नेहा को उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित किया करते थे। ये लोग उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे है। नेहा सरोज थाना सुरेरी के राजापुर अनेई की रहने वाली थी। नेहा सरोज की शादी वर्ष 2019 में भड़ेहरी निवासी रिशु सरोज से हुई थी। मृतका के पास एक बेटा व एक बेटी है। पुलिस के अनुसार मौत के बाद भी नेहा के हाथ में आटा लगा था। पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। केराकत कोतवाल अवनीश राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने