JAUNPUR: मकान मालिक पर आया महिला का दिल,पति को छोड़कर बच्चे को लेकर किरायेदार प्रेमी संग फरार

JAUNPUR: मकान मालिक पर आया महिला का दिल,पति को छोड़कर बच्चे को लेकर किरायेदार प्रेमी संग फरार

जौनपुर। यूपी में आए दिन पत्नी अपने पति को छोड़कर आशिक संग फरार हो रही हैं। इसी क्रम में जौनपुर की भी घटना जुड़ गई है। जहां एक महिला अपने पति को छोड़कर बच्चे को लेकर किरायेदार प्रेमी संग फरार हो गई।

बाद में उसके साथ शादी भी कर ली। अब पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये मामला जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां राजा राम सिंह कॉलोनी का रहने वाले अभिषेक प्रजापति की शादी 23 अप्रैल 2021 में उर्दू बाजार की रहने वाली रूपल से हुई थी। दोनों का तीन साल का बच्चा भी है। अभिषेक ने अप्रैल 2024 में अनुराग सिंह नाम के युवक को अपना मकान किराये पर दिया था। इस मकान में अनुराग अपनी बीवी के साथ रहता था। अभिषेक की पत्नी रूपल का भी आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान अनुराग और रूपल में नजदीकियां बढ़ गईं। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। आरोप है कि 25 सितंबर 2024 को रूपल तीन साल के बेटे को लेकर अनुराग के साथ फरार हो गई। कुछ दिनों बाद ही दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। साथ ही शादी का वीडियो भी अभिषेक को भेज दिया।

उधर, पत्नी और बच्चे को लापता समझते हुए अभिषेक ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। लेकिन बाद में मामला कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई। इस बीच पत्नी और उसके प्रेमी ने अभिषेक से सुलह भी करने की कोशिश क लेकिन उसने इनकार कर दिया साथ ही बेटे की वापस करने को कहा। आरोप है कि कोर्ट से लौटने के दौरान अनुराग ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक संग मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अभिषेक ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की। उसका कहना है कि बेटे से बिछड़े हुए करीब 9 महीने बीत चुके हैं। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने