आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के दशांव गांव के पास हाईवे पर गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर भाग गए।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस बाइक को लेकर अपने साथ चली गई और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। छह राउंड गोली चलने के कारण आसपास के लोग दहशत में हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात युवक दोपहर करीब दो बजे हाईवे किनारे टहलते देखे गए थे। उधर, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृति के लोग गांजा तस्करी करने वाले हैं। पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाश पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने लगे। तभी एक बाइक का तेल खत्म हो गया और वह बंद हो गई। बाइक सवार दोनों बदमाश किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग डर के मारे कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। अतरौलिया पुलिस घटनास्थल से बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
चश्मदीदों के मुताबिक करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें