जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ प्रयागराज के एक होटल में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस घटना के 12 दिनों बाद बृहस्पतिवार को आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है।
थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी जंघई में 4 जुलाई को कोचिंग पढ़ने गई थी। भदोही जिले के दुर्गागंज थाना के पांडेयपुर निवासी सूरज उसे भगाकर जंघई के नागरिक इंटर काॅलेज के पास से सरायममरेज थाने के एक गांव स्थित होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से डरी सहमी किशोरी घर पहुंची। परिजन को उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर बृहस्पतिवार को सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें