जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में घुसा युवक चोर समझ कर पकड़ लिया गया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर भागने लगा। कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक उस घर की एक युवती का आशिक निकला।
पंचायत के बाद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लिए।
एक वर्ष से अधिक समय से आशिकी में लिप्त खुटहन थाना क्षेत्र का पनौली गांव निवासी विकास पासवान सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर खुर्द गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती शिवांगी ऊर्फ रूबी से इश्क फरमा रहा था। सोमवार रात वह अपनी प्रेमिका शिवांगी से मिलने उसके घर में घुस गया। इसी बीच दरवाजे पर सो रहे लड़की के माता-पिता को किसी के घर में घुसने का आभास हुआ।
शोर मचाने पर युवक भागने लगा। इसी बीच आस पास के लोगों ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा गया। जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ किया तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। युवती से मामले में पूछताछ की गई तो आशिकी की बात स्वीकार किया। शादी करने की बात कही। गांव के लोगों ने युवक पक्ष के परिजनों समेत अन्य संभ्रांत लोगों को बुला लिया। पंचायत में दोनों पक्षों की सहमति के बाद गांव स्थित ब्रह्म स्थान पर दोनों ने सात फेरे लिए। युवती के पिता रामदास ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति पर दोनों का विवाह करा दिया गया है। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें