बरईपार(जौनपुर)। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दो सगे भाइयों पर मुंबई ले जाकर शादी के बाद उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
तेजी बाजार थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि 8 साल पहले जब वह नाबालिग थी तो थाना क्षेत्र की एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। उसका वीडियो दिखाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2020 में मुंबई ले गया। वहां उसके सगे भाई ने भी उसके साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। मंदिर में ले जाकर जबरदस्ती उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी की। युवती का आरोप है कि दोनों सगे भाई हमारा शारीरिक शोषण करते रहे। उसे देह व्यापार में उतरने के लिए मजबूर कर रहे थे। लेकिन उसने मना कर दिया। तो आरोपियों ने उसे मुंबई से लाकर 22 जुलाई को चोराहा गांव में सड़क के किनारे मारपीट कर छोड़ दिया। रिश्तेदारों को सूचना देकर पीड़िता घर पहुंची। उसके बाद थाने पहुंची। इस संबंध में थाना अध्यक्ष तेजी बाजार सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि युवती के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी ।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें