Viral Video: कलयुग का प्रेम कलयुग जैसा ही होता जा रहा है तभी पुरुष हो या महिला दोनों की तरफ से आए दिन प्रेम के नाम पर रिश्तों को शर्मसार करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए जहां पति ने पत्नी की तो पत्नी ने पति की हत्या प्रेम के नाम पर कर दी है, लेकिन अब तो 'कलयुग का प्रेम' ममता से भी बढ़कर होता जा रहा है।
जी हां, इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक महिला अपने प्रेमी की खातिर 2 बच्चों को छोड़कर उसके साथ जा रही है और बच्चे मां से लिपटकर रो रहे हैं कि मां तुम मत जाओ, लेकिन मां का कलेजा पत्थर का हो गया है।
हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते, लेकिन ट्विटर पर @VikasRanja42841 नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो में यही बताया गया है कि एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ जा रही है। उस महिला के 2 बच्चे हैं जो रो रोकर महिला से यह कह रहे हैं कि मईया तुम मत जाओ, लेकिन मां का कलेजा का पत्थर का हो गया और उसने बच्चों को धक्का देकर साइड कर दिया। वीडियो में महिलाओं की वेशभूषा से यह वीडियो राजस्थान का समझ आ रहा है।
वायरल वीडियो में एक महिला एक युवक के साथ किसी थाने में नजर आ रही है। वहीं पर उस महिला के दो बच्चे भी हैं जो कि मां से लिपटकर रो रहे हैं और महिला को उन्हें छोड़कर नहीं जाने की कह रहे हैं। बच्चों में एक लड़का और लड़की है। लड़की बड़ी है जबकि लड़का छोटा है। वीडियो में एक महिला जो साड़ी पहने हुए है वह अपने बच्चों के लिए पत्थर दिल बन गई है। उसी ने बच्चों को धक्का दिया और अपने प्रेमी के साथ ही जाने का फैसला किया।
इस वीडियो के साथ यूजर ने जानकारी साझा करते हुए लिखा है, 'एक शादी शुदा महिला अपने प्रेमी के साथ जा रही है। बच्चे रो-रो के पकड़ रहे हैं, मां मत जाओ कहते रहे, लेकिन मां ने बच्चों को धकेलकर कर दूर कर दिया। प्यार, मोहब्बत अपनी जगह है। पर क्या कोई रिश्ता मां बच्चों के रिश्ते से बड़ा हो सकता है?'
वीडियो पर लोगों के कमेंट भी नाराजगी भरे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अब ये सब आम हो गया है, शर्म उठ गई है जमाने से जो महिला को ले जा रहा है उसे सोचना चाहिए कि जब वह बच्चों की नहीं हुई तो उसकी क्या होगी? एक महिला यूजर ने कहा है कि जाने दो इसे नहीं तो घर को वीरान कर देगी। एक और यूजर ने लिखा कि कलयुगी मां के लिए कोई शब्द नहीं हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो👇
https://x.com/VikasRanja42841/status/1960554627985817929?s=19
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें