जो भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर गलत तरीके से देखेगा उसका बुरा अंजाम होगा,मंत्री दारा सिंह चौहान

जो भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर गलत तरीके से देखेगा उसका बुरा अंजाम होगा,मंत्री दारा सिंह चौहान

आजमगढ़। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिषद में झंडा रोहण किया। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि आजादी पाने में हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। 1857 में जब स्वतंत्रता संग्राम का पहला बिगुल बजा तब से लेकर 1920, 1930 और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में आजमगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आजादी की लड़ाई में कई वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। ऐसे में आज हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके पूर्वजों को याद करने का दिन है।

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों के परिवारों से संबंधित यदि कोई समस्या हो तो उसे तत्काल निस्तारित किया जाए। इसका निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।

जिले के हरिऔध कला भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतीत के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा-आज पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

महापुरुषों को याद करने का दिन

प्रदेश सरकार के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा- आज का दिन महापुरुषों को याद करने का दिन है। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों तथा आजाद हिन्द फौज से जुड़े वीरों के परिजनों को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज की सेना खड़ा कर दी थी।

उन्होंने कहा- देश की आजादी में जिस प्रकार से अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जेल में कैद करके उनको प्रताड़नाएं दी। काला पानी की सजा दी एवं उनको फांसी दिया, यह बहुत की दुखद था।

आज का दिन ऐसे महापुरुषों को याद करने का दिन है। ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में बिना किसी भय के बहुत ही वीरता से अंग्रेजों के सीने में गोली उतारा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की आजादी से लेकर बार्डर पर रहकर देश की सेवा करने वाले सिपाहियों के भी सम्मान का दिन है। आज बहने भी देश की रक्षा करने के लिए किसी से कम नही है।

आज बहने अपने भाई के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है। उनके बराबर कार्य कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही फोर्स में ऊंचे पद पर रहने वाली दो वीर नारियों ने देश के शहीदों का बदला लेने के लिए अपने नेतृत्व में आपरेशन सिन्दूर चलाया, जिसमे पाकिस्तान के अन्दर घुसकर हमारे फोर्स ने आतंकवादियों को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि आज हमार देश बहुत ही मजबूत हुआ है, जो भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर गलत तरीके से देखेगा। उसका बुरा अंजाम होगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। साभार डीबी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने