Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं। इनमें वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो भी शामिल होते हैं। पशु पक्षियों के कई वीडियो तो बहुत हैरान कर देने वाले होते हैं। अगर कोई बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो मां उससे लड़ जाती है।
पशु—पक्षी भी अपने बच्चों के लिए बड़ी से बड़ी मुसीबत से लड़ जाते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कौअे ने चिड़िया का अंडा खा लिया। इसके बाद चिड़िया ने उस कौअे से कैसे बदला लिया।
कौआ खा गया चिड़िया का अंड़ा:
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कौआ किसी चिड़िया के घोंसले में घुस गया। चिड़िया के घोंसले मे तीन अंड़े थे और उस समय चिड़िया वहां मौजूद नहीं थी। ऐसे में कौआ चिड़िया का एक अंड़ा खा गया। जब चिड़िया वहां आई तो उसे अपना एक अंड़ा फूटा हुआ मिला। चिड़िया ने उस अंडे के हिस्से को घोंसले से बाहर फेंका। वहां उसे कौआ नजर आया। चिड़िया समझ गई कि उसका अंडा कौअे ने ही खाया है।
ऐसे लिया कौअे से बदला:
इसके बाद चिड़िया ने उस कौअे से बदला लेने की सोची। कौआ उस चिड़िया के बाकी अंड़े खाने के लिए वहीं मंडरा रहा था। मौका पाकर कौआ एक बार फिर अंड़े खाने के लिए चिड़िया के घोंसले में घुस गया। लेकिन इस बार चिड़िया सतर्क थी। उसने कौअे पर हमला बोल दिया। चिड़िया ने कौअे को दबोच लिया और उसका बुरा हाल कर दिया।
वायरल हुआ वीडियो:
वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया ने कैसे कौअे को दबोच रखा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोग वीडियो पर कमेंट कर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/newsforyou36351/status/1954135599730012576?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें