आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मेहनाजपुर थाने से लेकर ग्रामीणांचल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रही। थानाध्यक्ष मनीष पॉल के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारें लगाते चल रहे थे। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
![]() |
फाइल फोटो |
एसओ ने कहा राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना मकसद
थानाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त आने वाला है ऐसे में हमारे बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने देश को आजाद करने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने के साथ-साथ सभी के मन में देशभक्ति का प्रेम जगाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार,निरीक्षक विक्रांत मिश्रा,निरीक्षक परमहंस मौर्या,निरीक्षक कमालुद्दीन,निरीक्षक सादाब खान,पारस यादव,धर्मेंद्र यादव, परवेज,राहुल चौधरी,आनंद मौर्या,विजय गुप्ता,अभिषेक मौर्या,धनंजय यादव,पूनम मौर्या,सरोज यादव,हेमलता आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें