दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने खोज निकाला, वो बोली जुनैद कर रहा था दरिंदगी, आसिफ बनाता रहा वीडियो

दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने खोज निकाला, वो बोली जुनैद कर रहा था दरिंदगी, आसिफ बनाता रहा वीडियो

आगरा। संजय प्लेस में जिस किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई, उसे पुलिस ने खोज निकाला। वह बयान देने के लिए तैयार है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस की पूछताछ में उसने यही बताया कि पिता की मौत हो चुकी है।

वह संजय प्लेस काम से आई थी। तभी दोनों युवक मिले। उसे रुपयों का लालच देकर साथ ले गए। गलत काम किया।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। उसमें दो युवक नजर आ रहे थे। इस पर पुलिस की ओर से दो युवकों जुनैद और आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित किशोरी हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली निकली। उसने अपनी उम्र 17 साल बताई है। खुद को एससी वर्ग से बताया। विवेचक सभी प्रमाणपत्र लेने के बाद केस में एससी-एसटी एक्ट की वृद्धि करेंगे।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शनिवार को संजय प्लेस आई थी। तभी दोनों युवक मिले। उसे रुपयों का लालच देकर अपने साथ ले गए। जन्माष्टमी होने की वजह से मार्केट बंद था। वह बेसमेंट में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। वह घर चली गई। डरी हुई थी। इस वजह से सामने नहीं आई। उधर, पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो आसिफ ने बनाया था। वह जुनैद से रुपये लेना चाहता था। 11 हजार ले लिए थे। इसके बावजूद रकम मांग रहा था। न देने पर वीडियो वायरल किया। दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, तब किशोरी का चला पता
पुलिस घटना के बाद से ही पीड़ित किशोरी की तलाश में लगी थी। वह पुलिस के पास नहीं आई थी। इस पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद ली गई। तब पीड़िता का पता चला। अब वो आरोपियों को सजा दिलाना चाहती है। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने