आजमगढ़। मेहनाजपुर में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। यह आयोजन 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को हुआ, जिसमें सुबह से देर रात तक बाजारों में भीड़ उमड़ी रही और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रावण का पुतला बाजार के अपने निर्धारित जगह पर लगाया गया और श्री रामलीला का मंचन किया गया। शाम लगभग 8 बजे राम-लक्ष्मण ने रावण के पुतले पर तीर छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया।
![]() |
फाइल फोटो |
मेहनाजपुर बाजार में इस बार दुर्गा पूजा कुछ खास रहा। समिति के सभी सदस्यों ने इसे ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजाया है, जिसका नजारा देखते ही बनता है।इस बार का पंडाल सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि देशभक्ति का संदेश भी दे रहा है।
विशेष बात यह रही कि यहां कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाओं की शौर्यगाथा को जीवंत किया गया है। समिति का कहना है कि पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने का भी अवसर है।
रावण के पुतला दहन एवं श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन शीतला माता मंदिर पुरानी बाजार के प्रदीप मिश्र और मनीष जयसवाल द्वारा किया गया और विशेष सहयोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राघवेंद सिंह का रहा। इस दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप गुप्ता,अनुराग तिवारी, सनी जयसवाल आदि मौजूद रहें।
थाना प्रभारी मेहनाजपुर मयफोर्स और सरकारी वाहनों से गस्त करते रहें।उनकी कार्यकुशलता की लोगों ने प्रशंसा की।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें