आजमगढ़। जिलेभर में मिशन शक्ति फेज पांच के तहत स्कूलों से लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चला। इस दौरान साइबर जागरूकता के साथ ही नए कानूनों की जानकारी भी टीम ने दी।
![]() |
| जनसंवाद करते थानाध्यक्ष |
थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पॉल कूबा डिग्री कॉलेज दरियापुर नेवादा में छात्र एवं छात्राओं से बातचीत कर साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी। उन्हें डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी । श्री पाल ने जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों और त्वरित सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही तीनों नए कानूनों के बारे में बताकर उन्हें जागरूक किया। अपराध के प्रति आवाज उठाने की अपील करते हुए और इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करने को कहा।
थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों, साइबर अपराध के प्रकारों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों और 1090, 112, 1098, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें